रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की कलाई पर स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

Date:

Share post:

यह पर्व प्रेम, त्याग और सुरक्षा की भावना का प्रतीक : श्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी मौजूद रही। रक्षाबंधन के इस विशेष पावन अवसर पर पंचकूला जिले के दो सरकारी प्राइमरी स्कूलों तथा रायपुररानी स्थित “वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेरेमेंट” की नन्हीं-नन्हीं बच्चियां अपने शिक्षकों के साथ पहुंचीं और मुख्यमंत्री की कलाई पर प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक स्वरूप राखी बांधी।

स्कूल यूनिफार्म में पहुंची इन बच्चियों ने जब मुख्यमंत्री की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी के रूप में स्नेह की रेशमी डोर बांधी तो मुख्यमंत्री ने उनको उपहार और आशीर्वाद दिया।  मुख्यमंत्री ने बच्चियों से आत्मीय बातचीत की, उनकी पढ़ाई, खेलकूद और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चियों को शिक्षा में आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

इनमें पंचकूला शहर के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल सेक्टर-26 एवं सेक्टर-4 की 12 बच्चियां तथा “वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेरेमेंट” रायपुररानी से 8 बच्चियां शामिल थी। इस अवसर पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिक्कारा, जिला विज्ञान विशेषज्ञा पूजा, जिला सांस्कृतिक समन्वयक दीपा रानी के अलावा उक्त स्कूलों की शिक्षिकाएं भी थी।  महिला शिक्षिकाओं ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, त्याग और सुरक्षा की भावना का प्रतीक है। ऐसे अवसर हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे व सौहार्द की भावना को प्रबल करते हैं।”

उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूम मुस्कान और स्नेह उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं, जिससे वे राज्य के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में बच्चियों को मिठाइयां वितरित की गईं और सामूहिक फोटोग्राफी के साथ इस आयोजन को स्मरणीय बना दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Amit Shah Turns Punjab’s Drug Crisis into Political Flashpoint, Welcomes CBI Probe into Jhota Case and Challenges Mann Government

Union Home Minister Amit Shah has sharpened the political confrontation with Punjab’s Aam Aadmi Party (AAP) government over...

Tiger Shroff Escapes Unhurt After Gunfire Targets His Car in Mumbai; Driver Injured

Mumbai Police say three to four rounds were fired as a crowd gathered to catch a glimpse of...

हरियाणा के पंचकूला में जलेगा 221 फीट ऊंचा रावण, दशहरे पर शालीमार ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन

हरियाणा के पंचकूला में इस वर्ष दशहरा उत्सव का आकर्षण 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा। पंचकूला...

खुले नाले में गिरी बच्ची, लोगों ने बचाई जान; बार-बार हादसों के बावजूद सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

शहर में खुले नालों और अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े...