चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार में विश्वास रखा, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
रेलवे विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में रेल और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। आज रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किए जा रहे हैं, जो देश की तेजी से बदलती तस्वीर को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि चंडीगढ़ और पंचकूला रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत व्यापक कायाकल्प किया जा रहा है। यह परियोजना आधुनिक भारत के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से साफ है कि जहां कांग्रेस सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा पारदर्शिता और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।


