कैबिनेट मंत्री ने गांव पहरावर स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत, 11 लाख गौशाला को देने की घोषणा

Date:

Share post:

कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस पूरी तरह से देश भर में खो चुकी है अपनी जमीन

हरियाणा के सहकारिता, कारागार एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में किसी समय में गौशालाओं के लिए मात्र दो करोड़ रुपये का ही बजट था, लेकिन मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने इस बजट को बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया। उन्होंने कहा कि गायों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह से कृत संकल्प है।

डॉ अरविंद शर्मा ने रविवार को जिला रोहतक के गांव पहरावर में आयोजित गौशाला नन्दिनी धाम के 36वें स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें जननी मां की तरह गउ माता की भी सेवा करनी चाहिए। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है और गौ माता, मातृत्व, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक है।

कांग्रेस पूरी तरह से देश भर में खो चुकी है अपनी जमीन

कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी जमीन पूरी तरह से खो चुकी है और अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रॉबर्ट वाड्रा मामले को लेकर सरकार पर बेवजह दोषा रोपण कर रही है, जबकि रॉबर्ट वाड्रा मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत चल रहा है। इसमें सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।

विकसित भारत के लिए एक देश, एक चुनाव बहुत जरूरी

उन्होंने देश में एक साथ चुनाव करने की बात पर जोर देते हुए कहा कि वर्ष 1980 में भारतीय चुनाव आयोग द्वारा एक देश, एक चुनाव की बात कही गई थी। केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में इसी विषय को लेकर एक कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ देश का 140 करोड़ जनमानस देश में एक साथ चुनाव चाहता है, इससे देश में विकास के रास्ते खुलेंगे और धन की भी बचत होगी। विकसित भारत के लिए एक देश, एक चुनाव बहुत जरूरी है।  

वक्फ संशोधित बिल संसद में पास होने के बाद पश्चिम बंगाल में फैली व्यापक हिंसा पर डॉ अरविंद शर्मा ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वहां के हालात पर सरकार की पैनी नजर है, जहां तक प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की बात है तो सरकार को इस बारे में बहुत सारी रिपोर्ट प्राप्त हो रही है।

विपक्ष के बहकावे में न आए किसान

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंडियों में गेहूं की आवक जोरों पर है और सरकार ने अनाज की खरीद के लिए और मंडियों में किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की बड़े पैमाने पर व्यवस्था की है। सरकार किसान का एक-एक दाना खरीदेगी, किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह विपक्ष के बहकावे में न आए, क्योंकि विपक्ष का काम केवल कमी निकालना रह गया है।

पहरावर की जमीन पर जल्द होगा काम शुरू

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है और इस जमीन पर प्रोजेक्ट को लेकर योजना बनाई जाएगी। एक इंच जमीन भी वेस्ट नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि संस्था की जमीन पर जल्द ही काम शुरु करवा दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Trump Faces Major Midterm Rebuke as Democrats Capture Senate and Move to Take House

The November 3, 2026, US midterm elections have delivered a serious political setback to President Donald Trump, with...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व चैंपियन पहलवान मनीषा भनवाला से की मुलाकात, स्वर्ण पदक को बताया हरियाणा और देश के लिए दिवाली का...

चंडीगढ़। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली हरियाणा की बेटी मनीषा...

हरियाणा की बेटियों ने बदली प्रदेश की पहचान, राष्ट्रपति मुर्मु ने महिला सशक्तीकरण की उपलब्धियों को सराहा; जन्म के समय लिंगानुपात 871 से बढ़कर...

कुरुक्षेत्र में हीरक जयंती समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने कहा- पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी और...

President Murmu Hails Haryana’s Six-Decade Journey, Says State Has Made Outstanding Contributions to Nation-Building

At Diamond Jubilee celebrations in Kurukshetra, President highlights Haryana’s freedom fighters, women achievers, sporting excellence, agricultural strength and...