गरीबों को पक्के आवास देकर केंद्र और प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को किया मजबूत : कृष्ण पाल गुर्जर

Date:

Share post:

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को फरीदाबाद के  सेक्टर-28 स्थित अपने कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लोच के 148 पात्र लाभार्थियों को हरियाणा सरकार द्वारा आवंटित 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री वितरित कर उन्हें मालिकाना हक प्रदान किया। इस अवसर पर लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी सोच के साथ गरीबों को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध करवाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि आज जिन लाभार्थियों को प्लाटों की रजिस्ट्री प्रदान की गई है, उनके लिए यह केवल एक दस्तावेज नहीं बल्कि सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य की गारंटी है। मालिकाना हक मिलने से परिवारों को सामाजिक और आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी तथा वे अपने सपनों का घर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक देशभर में लगभग 4 करोड़ से अधिक पक्के आवास जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ करोड़ों नागरिकों को मिला है।

उन्होंने कहा कि हर घर शौचालय, आयुष्मान भारत योजना, जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को प्रति माह 5 किलोग्राम मुफ्त राशन उपलब्ध करवाने जैसी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार किया है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप पिछले 12 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Trump Faces Major Midterm Rebuke as Democrats Capture Senate and Move to Take House

The November 3, 2026, US midterm elections have delivered a serious political setback to President Donald Trump, with...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व चैंपियन पहलवान मनीषा भनवाला से की मुलाकात, स्वर्ण पदक को बताया हरियाणा और देश के लिए दिवाली का...

चंडीगढ़। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली हरियाणा की बेटी मनीषा...

हरियाणा की बेटियों ने बदली प्रदेश की पहचान, राष्ट्रपति मुर्मु ने महिला सशक्तीकरण की उपलब्धियों को सराहा; जन्म के समय लिंगानुपात 871 से बढ़कर...

कुरुक्षेत्र में हीरक जयंती समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने कहा- पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी और...

President Murmu Hails Haryana’s Six-Decade Journey, Says State Has Made Outstanding Contributions to Nation-Building

At Diamond Jubilee celebrations in Kurukshetra, President highlights Haryana’s freedom fighters, women achievers, sporting excellence, agricultural strength and...