राजा नहीं, किसान का बेटा हूँ, खुद खेती की है- मुख्यमंत्री

Date:

Share post:

बंगाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक तरफा भाजपा सरकार बनेगी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पीएम की जनहितैषी योजनाओं से लाखों लोग गरीबी रेखा से हुए बाहर

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के  नेतृत्व में एक तरफा बीजेपी की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री ने गरीब व जनहितैषी योजनाओं को लागू किया है जिनका लाखों लोगों ने लाभ उठाया है और वे गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को चण्डीगढ में आयोजित प्रेस वार्ता में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रदेश के राजा नहीं बल्कि एक किसान के बेटे हैं और उन्होंने स्वयं खेती की है। इसलिए किसानों की समस्याओं से भलीभांति परिचित है। उन्होंने कहा कि वे किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्परता से लगातार कार्य कर रहे हैं। कांग्रेसी नेताओं द्वारा मंडियों के लगातार दौरों के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ऐसा वातावरण खड़ा करने में लगा है जैसे उनके समय में किसान बहुत खुश थे। वो केवल झूठ की दुकान  खोलकर आमजन को गुमराह करने में लगे हैं, लेकिन जनता इन्हें अच्छे से समझती है।  कांग्रेसी चुनाव के समय पोर्टल बंद करने की बात करते थे लेकिन जनता ने इन्हीं का  पोर्टल बंद कर दिया है। वर्ष 2014 से लगातार डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को तेजी से कर रही है।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी ने मतदाताओं को बड़े-बड़े वायदे और सब्जबाग दिखाए थे। इनमें किसानों का कर्जा माफ करना, युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना, पंजाब को नशे से मुक्त करना, महिलाओं को लाभ देने जैसे वायदे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा बढ़ गया है और युवा नशे की गिरफ्त में हैं। उन्होंने कहा कि चुटकलों से जनता का पेट नहीं भरता, इसके लिए जनकल्याण के कार्य करने पड़ते हैं। हरियाणा में किसानों, महिलाओं, युवाओं के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही हरियाणा में लागू सभी योजनाएं एवं व्यवस्थाएं हुबहू लागू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में आयुष्मान चिरायु योजना के तहत अब तक 27 लाख से ज्यादा परिवारों ने ईलाज करवाकर स्वास्थ्य  लाभ उठाया है। पंजाब में आप सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बनाए थे, वे अब हल्ला क्लीनिक बन गए हैं। पंजाब की जनता अब इनसे अपना पिण्ड छुड़वाना चाहती है।

एक अन्य जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डी ग्रुप के 18 हजार युवाओं के पदोन्नति के मामले को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके लिए एक दिन का विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। विपक्ष ने देश की आधी आबादी को धोखा दिया है। लोग इसकी निंदा कर रहे हैं।

एक अन्य प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति की सख्ती से मोनिटरिंग की जा रही है। यदि कोई ड्रग व नशा बेचते पाया जाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। लोगों को नशा मुक्ति केन्द्रों में भेजकर नशे से निजात दिलाई जा रही है। इसके अलावा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नशे से सचेत किया जा रहा है। बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जंयती पर 14 अप्रैल को पंचकूला में मैराथन का आयोजन किया गया जिसका उद्वेश्य लोगों को नशे से दूर करना ही था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

हरियाणा में लक्षित सुक्ष्म योजना और जन भागीदारी से मलेरिया के खिलाफ लड़ाई की तेज

राज्य में पॉजिटिविटी रेट कम, मौत का आंकड़ा ज़ीरो; विश्व मलेरिया दिवस पर  निगरानी बढ़ाई विश्व मलेरिया दिवस पर हरियाणा के...

Punjab Government Accelerates Budha Nullah Cleanup and Riverbank Strengthening, CM Bhagwant Mann Reviews Progress

Chandigarh/Ludhiana: In a renewed push to address long-standing environmental concerns, Bhagwant Singh Mann chaired a high-level review involving...

Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann Accuses BJP of Destabilisation Attempts Amid Political Turmoil

Chandigarh, April 24: In a sharply worded and politically charged address, Bhagwant Singh Mann launched a direct attack...

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini Unveils Digital Reform in Procurement, Announces QR-Based J-Forms for Farmers via WhatsApp

Chandigarh: In a significant push toward digitisation and transparency in agricultural procurement, Nayab Singh Saini has announced that...