हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा CET ग्रुप-C पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Date:

Share post:

भर्ती के लिए आवेदन 28 मई से शुरू

आरक्षित वर्गों के प्रमाण पत्रों को लेकर आयोग ने जारी किए दिशा-निर्देश

HSSC ने जारी किया CET आवेदन शैड्यूल, 28 मई से भरे जाएंगे फॉर्म 

चंडीगढ़, 27 मई — हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य श्री भूपेंद्र चौहान ने बताया कि ग्रुप-C पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मई 2025 से शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया हरियाणा सरकार की नई CET नीति के तहत संचालित होगी, जिसकी अधिसूचना संख्या 42/119/2019-5HR-II दिनांक 31 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के पोर्टल onetimeregn.haryana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2025 रात 11:59 बजे तक है और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 शाम 6:00 बजे निर्धारित की गई है।

श्री भूपेंद्र चौहान ने बताया कि वे उम्मीदवार जो वर्ष 2022 में 5 और 6 नवंबर को आयोजित CET में शामिल हो चुके हैं, उन्हें अपने पूर्व के CET रजिस्ट्रेशन नंबर का ही उपयोग करना होगा। नए अभ्यर्थियों को एक नया पंजीकरण नंबर जारी किया जाएगा, जो आगे की सभी प्रक्रियाओं के लिए मान्य होगा।

आरक्षित वर्गों के प्रमाण पत्रों के संबंध में भी आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। BC-A, BC-B तथा EWS वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2025 के बाद और अंतिम तिथि से पहले जारी होने चाहिए। वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) वर्ग, PwBD, ESM तथा ESP वर्गों के प्रमाण पत्र अंतिम तिथि से पूर्व निर्गत होना अनिवार्य है। भूतपूर्व सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र 13 जून 2024 के बाद और अंतिम तिथि से पहले नवीनीकृत या जारी होना चाहिए।

श्री भूपेंद्र चौहान ने अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि आवेदन पत्र स्वयं भरें, किसी अन्य व्यक्ति से न भरवाएं। अभ्यर्थी सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके पश्चात ही आवेदन पत्र भरें। निर्धारित 15 दिनों की अवधि के भीतर आवेदन अवश्य पूरा कर लें, क्योंकि इसके पश्चात तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा और दस्तावेजों में बदलाव के लिए भी अलग से समय नहीं  दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

From Jalandhar to 2027: Is Prime Minister Narendra Modi Beginning the BJP’s New Political Script for Punjab?

Saptrishi Soni: In Indian politics, not every prime ministerial visit is merely about inaugurating projects or making official...

जय जगन्नाथ: आस्था के महासागर में डूबा पुरी, आज भाई-बहनों संग भक्तों को दर्शन देंगे महाप्रभु; विश्वविख्यात रथ यात्रा का शुभारंभ

ओडिशा के पवित्र तीर्थ नगरी पुरी में गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ हो गया।...

संसद सत्र से पहले प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की अहम बैठक, संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव की अटकलें तेज

संसद के आगामी मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Top BJP Leadership Meets at Prime Minister’s Residence Ahead of Parliament Session, Political Speculation Grows

The Bharatiya Janata Party's top leadership convened a high-level meeting at Prime Minister Narendra Modi's official residence on...