हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम

Date:

Share post:

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर जींद जिला में नरवाना क्षेत्र के वासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत लगभग 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया तथा 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया।

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने के संकल्प को धरातल पर उतारा गया है। अब इस जल की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए उपमंडल स्तरीय आधुनिक जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना की है।

       उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और उन्नत उपकरणों से सुसज्जित यह प्रयोगशाला क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रयोगशाला में स्वच्छ कार्य वातावरण, आधुनिक सुरक्षा प्रबंध तथा कर्मचारियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे जल गुणवत्ता की जांच अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रयोगशाला का लाभ केवल सरकारी विभागों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिक भी अपने घरों में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता की जांच यहां करवा सकेंगे। इससे लोगों को अपने पेयजल की शुद्धता के बारे में सही जानकारी प्राप्त होगी और स्वास्थ्य संबंधी संभावित जोखिमों से बचाव संभव हो सकेगा।

           श्री कृष्ण कुमार बेदी ने जन स्वास्थ्य विभाग के नए कार्यालय भवन के शिलान्यास अवसर पर कहा कि लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाला यह भवन आगामी 18 महीनों में तैयार हो जाएगा। नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में गति आएगी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन विभाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Bhagwant Mann Rejects Akal Takht Allegations, Says Viral Video Being Used to Defame Him

Saptrishi Soni, Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann has strongly rejected allegations linked to the controversial viral video...

From Governance to Grassroots Action: Himachal CM Calls for Chitta-Free Panchayats in Anti-Drug Push

Shimla, June 15: Reinforcing the Himachal Pradesh government's growing campaign against drug abuse, Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh...

डीघल दिव्यांग जितेंद्र हत्याकांड में बड़ी सफलता: मुंबई से नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

झज्जर। हरियाणा के झज्जर जिले में चर्चित डीघल दिव्यांग जितेंद्र हत्याकांड की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता...

Serving the Last Person in Society Is the True Measure of Progress, Says Haryana CM Nayab Singh Saini

Ludhiana, Punjab — Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini has said that the greatness of any society is...