जन-जन तक पहुंचेंगी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने उपायुक्तों को दिए विस्तृत निर्देश

Date:

Share post:

हरियाणा सरकार ने केंद्र और राज्य सरकार की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने मंगलवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर अभियान की रूपरेखा और क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी.बी. भारती, कृषि विभाग के महानिदेशक राजनारायण कौशिक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) के.सी. मीणा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक मनीष लौहान तथा संयुक्त निदेशक नीरज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अरुण गुप्ता ने जिलों में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि 20 जून तक चलने वाले विशेष प्रचार एवं जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करना नहीं है, बल्कि सरकार की योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और जनभागीदारी को मजबूत करना भी है। इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को स्वीकृति प्रदान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस दौरान मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्रीगण मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।

उन्होंने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सीधे लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। इन दौरों के माध्यम से विकास परियोजनाओं और जनहितकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी जाएगी।

बैठक में राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। वन एवं पर्यावरण विभाग विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। नगर निकायों में सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों के सहयोग से व्यापक सफाई अभियान संचालित होगा।

डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला मुख्यालयों पर ‘प्रगति पथ’ विषयक विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रदर्शनियों में सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर व्यापक जानकारी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत, विकसित हरियाणा’ विषय पर चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विशेष जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। पशुपालकों के हित में विभिन्न स्थानों पर पशु संवर्धन मेलों के आयोजन का भी प्रस्ताव रखा गया है।

बैठक में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विशेष प्रचार अभियान तथा जिला और उपमंडल स्तर पर जनकल्याण शिविर आयोजित करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन शिविरों में आयुष्मान भारत योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। साथ ही नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास भी मौके पर ही किया जाएगा।

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक गतिविधि की विस्तृत रिपोर्ट संबंधित विभागों को नियमित रूप से भेजी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Dharmendra Pradhan Resigns as Union Education Minister Amid Nationwide NEET-UG Protest Movement

New Delhi: Union Education Minister Dharmendra Pradhan resigned from the Union Cabinet on Saturday amid mounting nationwide protests...

CBI Arrests EPFO Enforcement Officer in ₹2.5 Lakh Bribery Trap at Chandigarh Regional Office

Chandigarh: An Enforcement Officer of the Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) posted at the Regional Office in Chandigarh's Sector...

Sukhu Accuses Previous BJP Government of Deepening Himachal’s Financial Crisis, Defends Congress Reform Agenda

Shimla: Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu on Tuesday launched a sharp attack on the previous Bharatiya...

Haryana Unveils Vision 2047 Roadmap to Build a Statewide Startup Ecosystem and Accelerate Industrial Growth

Chandigarh: Setting out an ambitious blueprint for Haryana's next phase of economic transformation, Chief Minister Nayab Singh Saini has...