रामपुर एचपीएस में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

Date:

Share post:

रामपुर: विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा-2026 आयोजित किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

शपथ के दौरान कर्मचारियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने, कार्यस्थल एवं आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रत्येक वर्ष स्वच्छता के लिए 100 घंटे समर्पित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की गई।

परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ, सकारात्मक और बेहतर जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल निर्धारित अवधि में चलने वाले अभियान के रूप में न देखा जाए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अर्थ केवल आसपास की सफाई करना नहीं है। शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ स्वभाव और संस्कारों में स्वच्छता का भाव विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान रामपुर एचपीएस के परियोजना परिसर के साथ-साथ परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सफाई अभियान, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर एवं संदेश प्रदर्शन तथा स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की भागीदारी से जन-जागरूकता गतिविधियां शामिल होंगी।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

ब्रह्मसरोवर के तट पर सीएम नायब सैनी ने की संध्या आरती, पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

कुरुक्षेत्र । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

Haryana CM Nayab Singh Saini Announces ₹120 Crore Circuit House in Kurukshetra as Seva Sankalp Campaign Begins

Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini has announced the construction of a new Circuit House at Kurukshetra at...

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन का स्वच्छता अभियान शुरू, स्कूली विद्यार्थियों को भी जोड़ा जाएगा

झाकड़ी: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने स्वच्छता पखवाड़ा-2026 की शुरुआत कर दी है। 17 सितंबर से 2...

ED Raids Former Haryana Minister Gopal Kanda in ₹248-Crore Real Estate Money-Laundering Investigation

Gurugram: The Enforcement Directorate has conducted searches at properties linked to former Haryana minister and Haryana Lokhit Party...