सरकार ने सूरजमुखी की खरीद की अवधि तीन दिन बढ़ाई, अब खरीद 3 जुलाई तक

Date:

Share post:

किसानों के हित में लिया गया फैसला

वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 47300 एम.टी. सूरजमुखी की खरीद हुई

हरियाणा सरकार ने सूरजमुखी की खरीद की अवधि को तीन दिन और बढ़ाते हुए किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। अब सूरजमुखी की खरीद 3 जुलाई तक हो सकेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष जून माह में बारिश होने के कारण सूरजमुखी फसल की देरी से कटाई हुई जिसके फलस्वरूप किसानों द्वारा फसल मंडी में न्यूनतम मूल्य पर बेचने हेतु विलम्ब हुआ है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए ही सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है। 

सरकार के इस निर्णय से किसानों को राहत मिली है। राज्य में दो खरीद संस्थाओं हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा सूरजमुखी की खरीद का कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2025-26 के दौरान 47300 एम.टी. सूरजमुखी की खरीद की जा चुकी है। जबकि पिछले वर्ष 38903 एम.टी. की खरीद की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को बड़ी मंजूरी, लागत बढ़कर 10,266 करोड़ रुपये पहुंची; वर्ल्ड बैंक करेगा सॉफ्ट लोन का वित्तपोषण

Nayab Singh Saini की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े...

सभी गर्भवती महिलाएं हेपेटाइटिस-बी  की जांच अवश्य करवाएं : आरती सिंह राव

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं से आह्वान किया कि वे...

प्रधानमंत्री के ‘तेल बचाओ, देश बचाओ’ आह्वान् पर कृष्ण बेदी ने की साइकिल से  यात्रा

ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार ने एक बार...