झाकड़ी। । नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (NJHPS) की ओर से आयोजित ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत मंगलवार को CTU-2 क्वारी रोड पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस पखवाड़े के तहत आयोजित अभियान में परियोजना के CSR कर्मचारियों के साथ झाकड़ी महिला मंडल की सदस्याओं ने भी सक्रिय भागीदारी की।
यह अभियान परियोजना प्रमुख ई० राजीव कपूर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान CTU-2 क्वारी रोड के आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई और सड़क के किनारे तथा आसपास जमा कचरे को हटाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ स्वच्छता को लेकर स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाना भी रहा।

परियोजना प्रमुख ई० राजीव कपूर ने कहा कि CTU-2 क्वारी रोड पर आयोजित स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल आसपास के क्षेत्र की सफाई तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
अभियान में NJHPS की उपमहाप्रबंधक (R&R/CSR) श्रीमती कौशल्या नेगी और सहायक प्रबंधक ई० रुमन देवी के साथ CSR विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने स्वयं स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और अभियान में शामिल कर्मचारियों तथा महिला मंडल, झाकड़ी की सदस्याओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यवहार को प्रोत्साहित करने के लिए महिला मंडल, झाकड़ी की सदस्याओं को जूट बैग भी वितरित किए गए। उन्हें प्लास्टिक बैग के उपयोग को समाप्त करने की दिशा में सहयोग देने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित सामग्री भी प्रदान की गई।
NJHPS की ओर से आयोजित यह अभियान ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों का हिस्सा है, जिसमें परियोजना क्षेत्र के साथ-साथ स्थानीय समुदाय को भी स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
